भैंस धोने को लेकर विवाद में मारपीट, दो लोग जख्मी
15 November, 2020
Comment
फेसर थानाक्षेत्र के देवरिया गांव में भैंस धोने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसमें चाचा-भतीजा जख्मी हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। जख्मी लोगों में उसी गांव के मदन रजक व उसका भतीजा सौरभ कुमार शामिल है।
जख्मियों ने बताया कि गोवर्धन पूजा को लेकर गए वे अपने घर के समीप ही भैंस धो रहे थे। जिसका पानी सड़क पर बह रहा था। इस दौरान उक्त गांव निवासी अवध बिहारी सिंह, उसका बेटा राजू सिंह व पोता पंकज कुमार वहां पहुंचे तथा पानी सड़क पर बहाने की बात कहकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके कारण वे जख्मी हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/two-people-injured-in-a-dispute-over-buffalo-washing-127917534.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/16/
0 Response to "भैंस धोने को लेकर विवाद में मारपीट, दो लोग जख्मी"
Post a Comment