Popular Posts

गंगा में डूबने से दो भाइयों की हुई मौत, बड़े को बचाने पानी में कूदा था छोटा भाई

गंगा में डूबने से दो भाइयों की हुई मौत, बड़े को बचाने पानी में कूदा था छोटा भाई

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के झमटिया धाम गंगा घाट में सोमवार की दोपहर स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से दो सगे भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र एवं मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर दो पंचायत के फरछीवन गांव निवासी राजेश कुमार साह का 21 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार व 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई।

गंगा स्नान करने आए लोगों द्वारा घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों व स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा बेगमसराय गांव से स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया। जो काफी मशक्कत के बाद दोनों युवक को पानी से बाहर निकालकर इलाज के लिए पीएचसी बछवाड़ा ले जाया गया गया।

जहां डॉक्टर ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश बछवाड़ा थाना एस आई वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, आनंदी सिंह समेत पुलिस बल घटना ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गाैरव दलसिंहसराय कॉलेज में पार्ट वन का छात्र था वहीं छोटा भाई साैरभ इंटर का छात्र था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों भाई गंगा नदी के किनारे स्नान के लिए खड़ा था और दोनों आपस में बात कर रहा था। छोटा भाई बड़ा भाई से कह रहा था कि पहले आप स्नान कर लीजिए वहीं बड़ा भाई कह रहा था कि पहले तुम स्नान कर लो। इसी दौरान पहले बड़ा भाई स्नान करने के लिए गंगा नदी में उतरा।

स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण बड़ा भाई गहरा पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने बड़े भाई को पानी में डूबता देख छोटा भाई जोर-जोर से चीखने व चिल्लाने लगा। बताते चलें कि पूर्णिमा को लेकर झमटिया धाम गंगा घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी लेकिन उस युवक की सहायता के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं आया।

किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिलते देख छोटा भाई ने बड़े भाई को बचाने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों में से किसी को तैरना नहीं आता था और देखते-ही-देखते दोनों भाई गंगा नदी में डूब गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bachhwara/news/two-brothers-died-due-to-drowning-in-ganga-younger-brother-jumped-in-water-to-save-elder-127966721.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/

0 Response to "गंगा में डूबने से दो भाइयों की हुई मौत, बड़े को बचाने पानी में कूदा था छोटा भाई"

Post a Comment