Popular Posts

कोरोनाकाल में रोक के बावजूद कोचिंग चलानेवालाें पर होगी कार्रवाई, बनाई जाएगी सूची

कोरोनाकाल में रोक के बावजूद कोचिंग चलानेवालाें पर होगी कार्रवाई, बनाई जाएगी सूची

कोरोना को लेकर जारी विभागीय निर्देश का जिले के कई कोचिंग संचालक मजाक उड़ा रहे हैं। क्लास एक से लेकर आठवीं तक के कोचिंग संचालन पर शिक्षा विभाग द्वारा रोक लगाई गई है। लेकिन, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कोचिंग संचालकों द्वारा कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। कोचिंग संचालन की जानकारी मिलने पर डीईओ मो. माेतीउर रहमान ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। पत्रांक पत्रांक 1692 दिनांक 23 नवम्बर के माध्यम से सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि जहां पर भी क्लास एक से लेकर आठवीं तक के कोचिंग का संचालन हो रहा है, उसकी पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करें। इसकी सूचना डीईओ ऑफिस को भी दें। डीईओ ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर सभी शिक्षक संस्थानों में आठवीं तक का पठन- पाठन स्थगित है। इस परिस्थिति में कोचिंग का संचालन करना अवैध है। इधर, डीईओ द्वारा निर्देश जारी होने के साथ ही बीईओ कोचिंग संस्थानों की जांच करने लगे हैं। शहरी क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा कोचिंग का संचालन हो रहा है। कोचिंग के संचालन होने से एक ही कमरे में कई बच्चे मौजूद रहेंगे। उन्हें आवागमन भी करना होगा। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ सकता है। कोचिंग संचालक रुपए कमाने के लिए कोरोना वायरस का प्रसार बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई कोचिंग संचालक बीईओ के सह पर ही हो रहा है। कारण कि कई कोचिंग संचालक बीईओ के खास शिक्षक ही होते हैं। इससे कोचिंग संचालन पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। जबकि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकना स्वास्थ्य विभाग के लिए कड़ी चुनौती बन गई है।

बीईओ को कार्रवाई की जिम्मेवारी
कोरोना को लेकर क्लास एक से लेकर आठवीं क्लास तक पठन- पाठन स्थगित है। इस संदर्भ में पहले से ही विभागीय निर्देश जारी है। इसका पालन कई कोचिंग संचालक नहीं कर रहे हैं। ऐसे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई करने का आदेश बीईओ को दिया गया है। - मोतीउर रहमान, डीईओ, सीवान

कोरोना को लेकर जेल का निरीक्षण
सीवान|
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एन के प्रियदर्शी ने मंडल कारा स्थित लीगल एड क्लीनिक एवं कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर मंडल कारा का सोमवार को निरीक्षण किया। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु उठाए जा रहे हैं विभागीय निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए श्री प्रियदर्शी ने मंडल कारा का निरीक्षण कर संक्रमण रोकने हेतु अपनाये जा रहे दिशा निर्देशों का एक-एक कर जांच किया तथा आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने बंदीओं को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने मास्क का उपयोग करने की हिदायत दी । इस क्रम में श्री प्रियदर्शी ने मंडल कारा स्थित लीगल एड क्लीनिक क्लीनिक का भी निरीक्षण किया तथा क्लीनिक में कार्यरत संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर कारा अधीक्षक संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

कोविड-19 जांच में 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव
जिले में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 जांच में सदर अस्पताल के ट्रु नेट लैब के लैब टेक्नीशियन सहित 10 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिलें हैं। सदर अस्पताल के ट्रु नेट लैब मैं जांच के दौरान 02 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सोमवार की देर शाम हुए जांच में लैब टेक्नीशियन नागेंद्र पंडित कोरोना से संक्रमित पाए गए। पटना से आई आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट में 04 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। जांच में मैरवा का, बड़हरिया का एक, गोरिया कोठी का एक तथा सीवान सदर प्रखंड का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सोमवार को 3627 सैंपल की जांच एंटीजन किट से की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Despite the ban in the coronary, action will be taken on the coaching runners, a list will be made


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/despite-the-ban-in-the-coronary-action-will-be-taken-on-the-coaching-runners-a-list-will-be-made-127940296.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/1_1606148178.jpg

0 Response to "कोरोनाकाल में रोक के बावजूद कोचिंग चलानेवालाें पर होगी कार्रवाई, बनाई जाएगी सूची"

Post a Comment