अलीगंज की छात्रा ने प्रेम-प्रसंग में कोईली खुटाहा जाकर पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
अलीगंज की 16 वर्षीय छात्रा बिजली कुमारी ने जगदीशपुर के कोईली खुटाहा गांव के आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जाता है। छात्रा किसी लड़के से बात करती थी। इस पर उसके परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई थी।
इस कारण गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता रिंकू पासवान दिल्ली में काम करते हैं। पिता ने बताया कि बिजली किसी लड़के से मोबाइल पर अक्सर बात करती थी। उसके चचेरे भाई ने उसे डांटा था। बेटी के बारे में जानकारी पाकर रिंकू भी 19 नवंबर को दिल्ली से भागलपुर आ गए।
परिजनों ने बिजली को काफी समझाया-बुझाया। लेकिन वह नहीं मानी और गुस्से में आकर रविवार शाम को वह घर से निकल गई।
बाईपास होते हुए कोहली खुटाहा के आम बगीचा में पहुंच गई, जहां उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पाकर परिजन बगीचा पहुंचे और उसे पेड़ से उतारकर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/aliganj-student-commits-suicide-by-hanging-koi-khutaha-from-a-tree-in-a-love-affair-127939489.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/
0 Response to "अलीगंज की छात्रा ने प्रेम-प्रसंग में कोईली खुटाहा जाकर पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या"
Post a Comment