शॉर्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान बर्बाद
21 November, 2020
Comment
बिजली की शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार की देर शाम सोनबरसा कचहरी बाजार स्थित कृष्णा टेलकॉम दुकान में आग लगने से दुकान में रखे मोबाइल, मिक्सिंग मशीन, कैमरा सहित अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। दुकान में आग लगने की सूचना पर पहुंची सोनबरसा कचहरी पुलिस, स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया।
पीड़ित दुकानदार सहुरिया निवासी मंटू गुप्ता ने बताया कि छठ पर्व को लेकर शाम मे दुकान बंद कर घर चले गए और करीब आठ बजे देर शाम खबर मिली कि दुकान में आग लग गई है। आने पर देखा तो सब समान जलकर राख हो गया। दुकान में दो फोटो मशीन, मिस्किंग मशीन दो वीडियो कैमरा, दर्जनों मोबाइल सेट, प्रिंटर, लैपटॉप सहित अन्य सामान मिलाकर करीब तीन लाख का क्षति हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kahra/news/shop-fire-due-to-short-circuit-millions-worth-of-goods-wasted-127935978.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/
0 Response to "शॉर्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान बर्बाद"
Post a Comment