सड़क हादसे में युवक घायल, हालत गंभीर
10 November, 2020
Comment
रविवार की शाम 5:00 बजे के आसपास एसएच 73 पर लहेजी मुंहफोरा के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के खवासपुर निवासी दारोगा प्रसाद का पुत्र 28 वर्षीय मनोज प्रसाद है मनोज मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने बुआ के घर बलिया पोखरा दवा के लिए जा रहा था कि मुंहफोरा के पास हादसा हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे गोरखपुर ले जाया गया है। वहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बसंतपुर पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/youth-injured-in-road-accident-condition-critical-127902002.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/
0 Response to "सड़क हादसे में युवक घायल, हालत गंभीर"
Post a Comment