Popular Posts

रात को पत्नी से हुआ था झगड़ा, सुबह मिला शव

रात को पत्नी से हुआ था झगड़ा, सुबह मिला शव

मोलनापुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। उसकी पहचान स्वः गौतम साह के पुत्र ओमप्रकाश साह के रूप में की गयी है। घटना के बारे में बताते चलें कि सोमवार की सुबह ग्रामीण शौच करने के लिए बैदा चंवर शहरकोला (उसरी बांध) के तरफ गए थे। उसी समय बांध के किनारे चंवर के पानी में ढका हुआ शव दिखा। चंवर में आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। कागज़ी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि अपनी धर्मपत्नी से झगड़ा होने के बाद वह गुस्सा होकर घर से निकल गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/basantpur/news/there-was-a-fight-with-the-wife-at-night-the-body-was-found-in-the-morning-127898578.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/4_1604937338.jpg

0 Response to "रात को पत्नी से हुआ था झगड़ा, सुबह मिला शव"

Post a Comment