स्कार्पियो की ठाेकर से किशाेर की माैत, चालक और सवार को पुलिस ने भीड़ के चंगुल से निकाला
सरैया पंचायत अंतर्गत चैनपुरा गांव में रविवार काे देवरिया- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान स्कार्पियो ने एक किशाेर को कुचल दिया, जिससे उसकी माैत हाे गई। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। हालांकि चुनाव कराने आए अतिरिक्त पुलिस बल के जवानों ने भीड़ से बंगरा मुजा गांव निवासी चालक राकेश कुमार के साथ उसमे सवार महिलाओं समेत चार अन्य को निकाला।
ग्रामीणों ने बताया कि चैनपुरा गांव निवासी बबलू दास का 14 वर्षीय पुत्र विजय कुमार सड़क पार कर रहा था। इसी बीच देवरिया से मुजफ्फरपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियों की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने शव को खाट के सहारे सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय स्वरुप ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी चालक व वाहन मालिक पर कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग करने लगे।
तीन घंटे बाद पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर जाम टूटा और पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। और पुलिस कागजी प्रक्रिया करने के बाद शव को कब्जे मे लेते हुये पोस्टमार्टम मे भेज दिया। इधर, पुलिस ने चालक को पकड़े जाने की बातों से अनभिज्ञता जताई है।
ऑटो-पिकअप में टक्कर, चालक सहित 5 घायल
इमादपुर के समीप सामने से आ रही पिकअप ने ऑटाे में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन एक साथ गड्ढे में चले गए। इसमें ऑटो चालक रमेश कुमार को गम्भीर जख्म सिर में आई, जबकि अन्य चार को हल्की चोट लगी। घायलों का इलाज सीएचसी में हुआ।
मुराैल में हादसे में नाती की माैत, नाना गंभीर
बिशनपुर बखरी गांव स्थित ढोली-समस्तीपुर मुख्य मार्ग में रविवार शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार नाना-नाती को कुचल दिया, जिससे 7 वर्षीय नाती अमन कुमार की माैत हाे गई, जबकि नाना महेश्वरी नंदन त्रिवेदी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए बखरी गांव में समस्तीपुर ढोली मार्ग व ढोली बाजार पर मुजफ्फरपुर-पूसा मुख्य मार्ग को 2.30 घंटे जाम कर दिया।
घटना के संदर्भ में बताया गया कि नाना महेश्वरी नंदन त्रिवेदी अपने नाती के साथ साइकिल से ढोली बाजार जा रहे थे, उसी वक्त भुस्कौल की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार दाेनाें काे कुचलते हुए फरार हाे गया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
अमन को गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर ले जाने के क्रम में मौत हो गई, जबकि नाना का इलाज पीएचसी में चल रहा है। मृतक के पिता कल्याणपुर निवासी नीतीश कुमार शाम 5:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे तथा सरकारी मुआवजा लेने से इनकार करते हुए शव को अपने साथ लेकर चले गए व सड़क जाम हटा दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/police-removed-kishares-mother-driver-and-rider-from-scorpios-racket-127873834.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/02/capture_1604272665.jpg
0 Response to "स्कार्पियो की ठाेकर से किशाेर की माैत, चालक और सवार को पुलिस ने भीड़ के चंगुल से निकाला"
Post a Comment