Popular Posts

90763 प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट 9 दिसंबर तक होगी तैयार

90763 प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट 9 दिसंबर तक होगी तैयार

90763 प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली के लिए फाइनल मेधा सूची 9 दिसंबर तक प्रकाशित होगी। इस संबंध में सभी जिलों को डीएलएड और बीएड अभ्यर्थियों की फाइनल सूची 9 दिसंबर तक प्रकाशित करने का निर्देश है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी डीईओ और डीपीओ (स्थापना) को पत्र भेजा।

कहा गया है 28 नवंबर तक पंचायती राज और नगर निकायों की नियोजन इकाइयों की मेधा सूची जिले के एनआईसी की वेबसाइट पर प्रकाशित कराएं। 5 दिसंबर तक अभ्यर्थियों से आपत्ति ले लेना है। 9 दिसंबर को फाइनल सूची प्रकाशित करने के लिए कहा गया है। कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक अभ्यर्थियों की मेधा सूची 25 नवंबर तक जिला एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करना है।

71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में की जानी है बहाली
पंचायत, प्रखंड सहित विभिन्न नियोजन इकाइयों के माध्यम से 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में 90763 शिक्षकों की बहाली होनी है। एक से 5 तक की कक्षा के लिए 63951 शिक्षक बहाल होंगे। प्रक्रिया जुलाई 2019 से शुरू हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90763 final merit list for resumption of elementary teachers to be ready by 9 December


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/90763-final-merit-list-for-resumption-of-elementary-teachers-to-be-ready-by-9-december-127913475.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/14/bihar-edu-dept-job_1605298571.jpg

0 Response to "90763 प्रारंभिक शिक्षकों की बहाली के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट 9 दिसंबर तक होगी तैयार"

Post a Comment