बिजली चोरी के खिलाफ 84 स्थानों पर छापेमारी, 3.42 लाख जुर्माना वसूला
25 November, 2020
Comment
गोविंदपुर के विद्युत कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम के नेतृत्व में बुधवार को ऊर्जा चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस क्रम में उपभोक्ताओं पर 3.42 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गोविंदपुर में 32 स्थानों पर छापेमारी की गई और तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यहां 70,255 रुपए जुर्माना लगाया गया। बरवाअड्डा में 52 स्थानों पर छापेमारी की गई और सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यहां 2.72 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। अभियान में गोविंदपुर एसडीई अभिषेक आनंद, जेई घनश्याम कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gobindapur/news/raiding-84-places-against-power-theft-fined-342-lakh-127949708.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/26/
0 Response to "बिजली चोरी के खिलाफ 84 स्थानों पर छापेमारी, 3.42 लाख जुर्माना वसूला"
Post a Comment