Popular Posts

कुंज गांव में 80 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत

कुंज गांव में 80 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत

थाना क्षेत्र के कुंज गांव में एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत कुएं में गिर जाने से हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कुंज गांव निवासी रामजी साह सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे जब देर तक घर वापस नहीं आए तो परिजन ढूंढने लगे।

गांव के पश्चिमी और दक्षिणी छोर पर महादेव मंदिर के पास कुएं में उनकी डेड बॉडी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई।इस घटना से परिजन काफी आहत हैं।

बताया जाता है कि महादेव मंदिर के पास जो कुआं है उसके ऊपर जाली नहीं है जिस कारण हादसा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक रामजी साह प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह भी वृद्ध मॉर्निंग वॉक को लेकर टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वे कुंआं के समीप जैसे ही पहुंचे अनियंत्रित हो गए और कुंएं में गिर पड़े। हादसा रविवार की सुबह की बताई जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/80-year-old-man-dies-after-falling-in-a-well-in-kunj-village-127873901.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/02/

0 Response to "कुंज गांव में 80 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत"

Post a Comment