सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे कर्मी, 8 बजे से होगी गिनती 9 बजे से मिलने लगेगा रुझान
07 November, 2020
Comment
पटना|पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 10 नवम्बर को एएन कॉलेज में होगी। इसके लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को सुबह 6 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। 8 बजे से मतगणना की शुरूआत होगी। 9 बजे से रुझान मिलना शुरू हो जाएगा। डीएम कुमार रवि ने कहा कि सभी विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया है।
हर विधानसभा क्षेत्र में सहायक निर्वाची पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावा अलग से ईटीबीपीएस और पोस्टल बैलेट के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। दोपहर तीन बजे से कम मतदान केंद्र वाले विधानसभा क्षेत्रों का फाइनल रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा। दीघा विधानसभा का सबसे अंतिम में रिजल्ट आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-workers-will-reach-the-counting-venue-at-6-am-the-counting-will-be-done-from-8-am-and-the-trend-will-start-from-9-am-127894530.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/08/61_1604790732.jpg
0 Response to "सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे कर्मी, 8 बजे से होगी गिनती 9 बजे से मिलने लगेगा रुझान"
Post a Comment