Popular Posts

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर, पटना में एक दिन में 5 डिग्री गिरा दिन का पारा

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर, पटना में एक दिन में 5 डिग्री गिरा दिन का पारा

देश के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर दिखना शुरू हो गया है। पटना में एक दिन में दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। इससे हल्की ठंड महसूस हुई। छठ तक रात के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है। दिन का तापमान भी अब 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही बना रहेगा। इससे छठ में ठंड महसूस होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वरीय वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों चक्रवातीय हवा का क्षेत्र विकसित हुआ था, जो आगे बढ़कर बिहार के उत्तरी भागों से गुजरते हुए आगे निकल चुका है। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं दो दिनों में बिहार में प्रवेश करेंगी। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सोमवार को घटकर 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह में धुंध ने भी लोगाें को परेशान किया। दीपावली के बाद हवा में प्रदूषण के कारण धुंध की स्थिति बनी। उत्तर बिहार के कई इलाकों में बारिश भी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Snowfall in the hilly areas and the effect of rain in the plains, Patna dropped 5 degrees a day


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/snowfall-in-the-hilly-areas-and-the-effect-of-rain-in-the-plains-patna-dropped-5-degrees-a-day-127920131.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/17/orig_mausam_1605569531.jpg

0 Response to "पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का असर, पटना में एक दिन में 5 डिग्री गिरा दिन का पारा"

Post a Comment