Popular Posts

गया में टूटा ठंड का 50 साल का रिकॉर्ड, पटना में भी खास राहत नहीं

गया में टूटा ठंड का 50 साल का रिकॉर्ड, पटना में भी खास राहत नहीं

गया फिर से मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। यहां नवंबर में इतनी ज्यादा ठंड पिछले 50 साल में कभी नहीं पड़ी। 29 नवंबर 1970 को गया का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को गया का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसके साथ ही 50 वर्षों का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया।

पटना में भी ठंड में कोई खास कमी नहीं हुई। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में मात्र 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। इससे पहले पटना में 25 नवंबर 2014 को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को डेहरी सूबे का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना में न्यूनतम तापमान में अभी एक हफ्ते तक कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है और यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की वैज्ञानिक आरती गुप्ता ने बताया कि आसमान साफ होने की वजह से सूबे में ठंड बढ़ी है। अब उत्तर पूर्वी हवा बढ़ने से एक से दो दिनों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इससे रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। सुबह में धुंध रहने की संभावना है।

आगे क्या: बादल छाने के आसार, रात का पारा चढ़ेगा
दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से मात्र 0.6 डिग्री सेल्सियस कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी दिन के तापमान में सामान्य से ज्यादा कमी नहीं रही, जिससे ठंड कम महसूस हुई। 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना में तापमान गिरने के साथ ओस की बूंदे भी गिरने लगी हैं।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/50-year-record-of-broken-cold-in-gaya-not-much-relief-in-patna-127945857.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/app16062260633020201124084255_1606252491.jpg

0 Response to "गया में टूटा ठंड का 50 साल का रिकॉर्ड, पटना में भी खास राहत नहीं"

Post a Comment