बुनील दा मेमोरियल फुटबॉल लीग शुरू भागलपुर एकेडमी 4-1 विजयी रहा
जिले के मशहूर फुटबॉलर रहे बीरेन वर्मा उर्फ बुनील दा के निधन के बाद रविवार को उनकी याद में सैंडिस कंपाउंड मैदान में जिला फुटबॉल लीग शुरू हुआ। लीग का उद्घाटन मैच भागलपुर एकेडमी बनाम सच्चिदानंद नगर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें भागलपुर 4-1 से विजयी रही।
एकेडमी की ओर से विनकेट मुर्मु ने पहले हाफ में लगातार चार गोल दागकर सनसनी फैला दी। जबकि सच्चिदानंद नगर की ओर से जर्सी संख्या 2 ने दूसरे हाफ के 35वें मिनट में एक गोल ही दागकर इज्जत बचाई। मैच में रेफरी की भूमिका मनोज मंडल, अमरेंद्र मोहन, राजेंद्र यादव व रजनीश कुमार ने निभाई।
कमेंट्री सादिक हसन व मो. शहवाज ने किया। जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. फारुख आजम व मो. अच्छू ने बताया कि सोमवार को किशनपुर बनाम महेशी के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता बंटी यादव ने मैच का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एमएम कॉलेज के प्रिंसिपल मो. सलाउद्दीन अहसन, अधिवक्ता रामकुमार मिश्रा, नसर आलम, पवन कुमार सिन्हा, नीलकमल राय, संजय सिन्हा, सुबीर मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/bunil-da-memorial-football-league-started-bhagalpur-academy-4-1-127939500.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/
0 Response to "बुनील दा मेमोरियल फुटबॉल लीग शुरू भागलपुर एकेडमी 4-1 विजयी रहा"
Post a Comment