पटल बाबू फीडर में खराबी से दक्षिणी क्षेत्र में 3 घंटे बत्ती गुल
दक्षिणी क्षेत्र के कई इलाकों में सोमवार की सुबह 3 घंटा बत्ती गुल रही। पटल बाबू फीडर में इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण सुबह 5 बजे परेशानी शुरू हुई। इससे हबीबपुर फीडर में भी बिजली बाधित हाे गयी। एक घंटे के बाद जब इसे ठीक किया गया, लेकिन फिर फ्यूज उड़ गया। सुबह के 9 बजे तक बिजली आती-जाती रही।
सुबह में बत्ती गुल होने के कारण लोगों काे पानी की सबसे अधिक दिक्कत हुई। मोजाहिदपुर, हुसैनाबाद, मौलानाचक, शाहबाजनगर, गनीचक, अलीनगर, पनसल्ला चौक, हुसैनपुर आदि इलाकों में लाेगाें काे परेशानी हुई। अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने बताया कि सोमवार तक जहां भी बिजली की खराबी थी उसे दूर कर लेने काे कहा है। अगर चुनाव के दिन परेशानी हुई ताे दाेषी कर्मियों पर कार्रवाई हाेगी। उन्हाेंने कहा कि खराबी आने पर शटडाउन लिया जा रहा है, इसलिए बिजली बाधित हो रही है।
बिजली रहित बूथों पर दिए गए कनेक्शन
चुनाव को लेकर बिजली कंपनी ने उन सभी बूथों पर कनेक्शन सहित मीटर लगाया है जहां पहले से यह व्यवस्था नहीं थी। मुख्यालय के निर्देश के बाद कई दिनों से कनेक्शन का काम चल रहा था जो सोमवार को पूरा हो गया। वार्ड 39 के बूथ 76, 73, 74, 75 पर बिजली कनेक्शन नहीं था। अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने बताया कि बूथों पर बिजली कनेक्शन सहित मीटर लगाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/3-hours-of-light-in-southern-region-due-to-malfunction-in-pattal-babu-feeder-127877345.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/
0 Response to "पटल बाबू फीडर में खराबी से दक्षिणी क्षेत्र में 3 घंटे बत्ती गुल"
Post a Comment