Popular Posts

एमआईटी की 335 सीटों पर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, 12 से एलॉट होंगे कॉलेज

एमआईटी की 335 सीटों पर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, 12 से एलॉट होंगे कॉलेज

एमआईटी समेत सूबे के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। एमआईटी में 335 सीटों पर नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं ब्रांच का विकल्प ऑनलाइन भरेंगे। सिविल में 60, मैकेनिकल में 60, इलेक्ट्रिकल में 60, आईटी में 40, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 40, लेदर टेक्नोलॉजी में 15 और बीफॉर्मा में 60 सीटों पर नामांकन होगा।

वहीं, जीईसी समस्तीपुर में सिविल की 60, मैकेनिकल की 60 और इलेक्ट्रिकल की 120 सीटों पर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी। एमआईटी के प्राचार्य डॉ. जेएन झा ने बताया, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए छात्र-छात्राओं को कॉलेज पहुंचना होगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद 12 नवंबर को नामांकन के लिए कॉलेजों में सीटें अलॉट होगी। 13 से 17 नवंबर तक पहले चरण में प्रमाणपत्रों की जांच के बाद नामांकन होगा। 23 से 25 नवंबर तक दूसरे चरण में प्रमाणपत्रों की जांच और नामांकन लिया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में इन दस्तावेजों को लाना जरूरी

  • सभी मूल प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी।
  • आवेदन फॉर्म के सभी हिस्सों की हार्ड कॉपी।
  • चाॅइस के लिए दी गई कॉलेज की स्लिप।
  • ​​​​​​​प्रोविजनल अलॉटमेंट ऑर्डर की तीन प्रति।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/mit-registration-for-enrollment-of-335-seats-from-today-colleges-will-be-allotted-from-12-127877181.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/

0 Response to "एमआईटी की 335 सीटों पर नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, 12 से एलॉट होंगे कॉलेज"

Post a Comment