सेना ने बंद करा दिया 22 गांवों से निकलने का रास्ता, 3 बूथों के 2160 मतदाताओं ने किया वाेट बहिष्कार
लाेदीपुर-चांदमारी राेड काे सेना द्वारा बंद कर देने की वजह से तीन बूथाें 198, 200 और 200-ए के 2160 वाेटराें ने वाेट बहिष्कार कर दिया। मतदानकर्मी 11 घंटे तक इंतजार करते रहे, पर एक भी वाेटर नहीं आया। दानापुर के बीडीओ समझाने गए, यहां तक कि नाेटा दबाने काे कहा गया, पर वाेटर टस से मस नहीं हुए। जगह-जगह पर वाेट बहिष्कार का बैनर टंगा था।
छह माह से सड़क बंद हाेने का दंश झेल रहे ग्रामीणाें ने बताया कि 22 गांवाें की 25 हजार की आबादी इस सड़क से आती-जाती थी। सेना ने बैरेक नंबर एक के पास बंद कर दिया। दानापुर-मनेर मेन राेड पर जाने के लिए पहले 500 मीटर चलना पड़ता था, अब घूमकर 12 किलाेमीटर जाना पड़ता है।
बिहार सरकार के 1908 के सर्वे में यह राेड है, पर सेना इसे मानने काे तैयार नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सड़क काे खाेलने का आश्वासन भी दिया, पर कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणाें ने बताया कि मई से सड़क काे बंद कर दिया। उसके बाद तीन माह तक धरना-प्रदर्शन किया, पर काेई सुनने वाला नहीं है। बूथ नंबर 198 प्राथमिक विद्यालय चांदमारी वेस्ट पर 827, ताे उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाेदीपुर के बूथ नंबर 200 पर 651 और 200-ए पर 682 मतदाता हैं। पर एक भी वाेट नहीं पड़ा।
न स्कूल बस आती है, न एंबुलेंस
लाेगाें ने बताया कि वाेट लेने के लिए प्रशासन की ओर से स्कूल के सामने शिलान्यास का बाेर्ड 20 अगस्त काे लगा दिया गया। उस पर लिखा है कि राेड कंटाेनमेंट जाेन तक के लिए बनेगा, पर अभी तक नहीं बना। पिछले 6 माह में इलाज में देरी हाेने की वजह से 8 लाेगाें की माैत हाे गई।
यहां पर अब एंबुलेंस और स्कूल बस नहीं आती है। बच्चाें की पढ़ाई चाैपट हाे गई है। इस इलाके में आग लग जाए ताे फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकती है। जाे राेड अभी है उसपर 50 लाेग हादसे का शिकार हाे चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/army-closed-the-exit-route-from-22-villages-2160-voters-in-3-booths-boycott-127880899.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/04/orig_77_1604446245.jpg
0 Response to "सेना ने बंद करा दिया 22 गांवों से निकलने का रास्ता, 3 बूथों के 2160 मतदाताओं ने किया वाेट बहिष्कार"
Post a Comment