विभाग ने 20 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा
रामनगर में बिजली विभाग ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में छापेमारी अभियान चलाकर बकाया रखने के बावजूद भी बिजली का उपयोग करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। अब छोटे-बड़े बकाएदारों की खैर नहीं होगा। बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजीव रंजन के नेतृत्व में अभियान चलाकर मीटर में छेड़छाड़, बिजली चोरी और बिल जमा करने में टाल-मटोल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दिया गया है। नगर के पुरानी बाजार व नरैनापुर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की जांच की गई है।
इस अभियान को लेकर बिजली चोरी करने वाले लोगों मंे हड़कंप का माहौल है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजीव रंजन ने बताया कि 0 से 10 यूनिट का बिल आ रहा है, उनका घर का कनेक्शन चेक किया गया है। 20 से अधिक बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया है तथा सभी लोगों बिजली बिल ऑफिस या ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रेरित किया गया है। छापेमारी अभियान जेई रेवेन्यू अखिलेश कुमार, लाइनमैन रमेश कुमार, अरविंद कुमार, मानव बल राजहरण यादव, नरेश पटेल समेत अन्य बिजली कर्मी शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/department-cut-electricity-connection-of-20-people-127947461.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/25/
0 Response to "विभाग ने 20 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा"
Post a Comment