मरौना 15 एपीएचसी किसी के पास जमीन तो किसी के पास भवन नहीं
प्रखंड क्षेत्र के आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने वाले प्राथमिक अतिरिक्त एवं उप स्वास्थ्य केंद्र मरौना कर्मियों व स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता का शिकार है। सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के प्रति कटिबद्ध हो। लेकिन आज भी मरौना प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं देखा जा रहा है। आलम यह है कि अधिकांश स्वास्थ्य उप केंद्रों में चिकित्सक की कमी है। कई ऐसे भी स्वास्थ्य उप केंद्र है, जो नाम के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनकर रह गया है। जहां आज तक एक भी चिकित्सक देखने तक को नहीं मिल रहे हैं। इससे लोगों काे परेशानी होती है।
बेलाही उपस्वास्थ्य केंद्र के पास ही केवल जमीन और भवन उपलब्ध
मरौना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 16 स्वास्थ्य उप केंद्र संचालित है। इसमें एक स्वास्थ्य उपकेंद्र बेलही को अपनी जमीन व भवन भी उपलब्ध है। जबकि हरड़ी को केवल जमीन उपलब्ध है। लेकिन भवन अब तक नहीं बन सका है। बाकी आज भी अपने भवन की तलाश कर रहा है। 4 अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र है। इसमें मनोहरपट्टी का भवन जर्जर होने के बाद लाखों की लागत से नया भवन बना। लेकिन यहां नियमित रूप से चिकित्सक नहीं रहने से हजारों लोग इलाज से वंचित रह जाते हैं। वहां मौजूद कक्ष सेवक ने बताया कि सप्ताह में एक रोज एक आयुष चिकित्सक बैठते हैं। उन्हीं के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है।
सप्ताह में एक या दो दिन ही मिलते हैं चिकित्सक
कक्ष सेवक ने बताया कि यहां चिकित्सक की काफी कमी है। दूसरी तरफ दर्जनों स्वास्थ्य उप केंद्र की बात करें तो कहीं सप्ताह में एक दिन चिकित्सक बैठते हैं तो कहीं आज तक ग्रामीण को पता भी नहीं चला है कि मेरे यहां भी स्वास्थ्य केन्द्र है। अधिकांश केन्द्र एएनएम एवं कक्ष सेवक के भरोसे ही चलाया जा रहा है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराए जाने का सरकारी दावा मरौना में हवा-हवाई साबित हो रहा है।
एक दिन बैठेंगे चिकिस्तक
इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीके पासवान ने कहा कि डॉक्टरों की कमी के बावजूद विभागीय पत्र जारी कर दिया गया है। डॉ. ज्वाला नाथ तेज सप्ताह में एक दिन बेलही एवं एक दिन कुल्हरिया में बैठेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/maroona-15-aphc-no-one-has-land-no-one-has-a-building-127912058.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/13/1_1605285369.jpg
0 Response to "मरौना 15 एपीएचसी किसी के पास जमीन तो किसी के पास भवन नहीं"
Post a Comment