Popular Posts

15 से 20 दिनों तक अलर्ट पर रहने की जरूरत और जांच की संख्या बढ़ाएं

15 से 20 दिनों तक अलर्ट पर रहने की जरूरत और जांच की संख्या बढ़ाएं

देश के अन्य शहरों में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, उसके मद्देनजर यहां भी 15-20 दिन तक अलर्ट रहने की जरूरत है। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था दुरुस्त रखने की जरूरत है। इससे मरीज कभी भी आए उसे भर्ती होने या फिर इलाज में उसे किसी तरह की परेशानी न हो। यह कहना है स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत का।

वे सोमवार की शाम अस्पतालों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने जांच की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। कहा- आइसोलेशन वार्ड की सुविधा भी बहाल रखनी होगी। कोरोना के प्रति जागरुकता अभियान चलाने की जरूरत हैं, जिससे लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है। जिन अस्पतालों में कोरोना इलाज की व्यवस्था है। वहां डॉक्टर, वार्ड ब्वाॅय, नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी 24 घंटे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। डॉक्टरों की ड्यूटी के लिए रोस्टर बनाया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Need to be on alert for 15 to 20 days and increase the number of investigations


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/need-to-be-on-alert-for-15-to-20-days-and-increase-the-number-of-investigations-127942861.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/24/orig_f-32_1606172238.jpg

0 Response to "15 से 20 दिनों तक अलर्ट पर रहने की जरूरत और जांच की संख्या बढ़ाएं"

Post a Comment