Popular Posts

12 तक बढ़ेगा तापमान, उत्तर-पश्चिम से पूर्व की तरफ हुआ हवा का रुख

12 तक बढ़ेगा तापमान, उत्तर-पश्चिम से पूर्व की तरफ हुआ हवा का रुख

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम की ओर से बहने वाली ठंडी और तेज हवा की वजह से पटना सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन, रविवार की देर रात हवा का रुख उत्तर-पश्चिम की जगह पूर्व दिशा में हो गया।

इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी दिन में 5 किलोमीटर प्रतिघंटा तो रात में 7 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई। इसकी वजह से 12 नवंबर तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उसके बाद हवा के रुख में बदलाव के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। इससे मौसम सर्द होगा। हालांकि, दीपावली में दिन में गर्म और शाम होते ही मौसम सर्द हो जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं की वजह से सोमवार को मौसम गर्म रहा। सुपौल सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में सबसे अधिक ठंड रही। वहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

इस दौरान रविवार को देर शाम तक 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चल रही थीं।

मौसम शुष्क होने से धुंध के साथ सुबह हुई। इस दौरान सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/temperature-will-increase-by-12-the-wind-moves-from-northwest-to-east-127901230.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/10/orig_4raigarh-pullout-pg1-01588623328_1604963842.jpg

0 Response to "12 तक बढ़ेगा तापमान, उत्तर-पश्चिम से पूर्व की तरफ हुआ हवा का रुख"

Post a Comment