अवर निर्वाचन पदाधिकारी समेत 12 संक्रमित, 1 की माैत, मरीजाें का आंकड़ा 8728
जिले में मंगलवार को कोरोना के दर्जनभर नए मरीज मिले, जबकि सोमवार देर रात बांका के 54 वर्षीय संजय कुमार सिन्हा की मौत हो गई। संक्रमितों में सदर अनुमंडल के अवर निर्वाचन पदाधिकारी और मायागंज अस्पताल के रिटायर्ड हेड क्लर्क भी हैं।
इसके अलावा एक मरीज झारखंड के साहेबगंज जिले का रहने वाला है। नए मरीजों की संख्या में कमी के बीच राहत की बात यह भी रही कि 14 मरीजों ने होम आइसोलेशन में स्वस्थ भी हुए।
अब जिले में मरीजाें का आंकड़ा 8728 हाे गया है। इनमें 70 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 8479 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में 179 ही सक्रिय मरीज हैं।
सीएस डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया, मंगलवार को शहर में दो मरीज मिले हैं। इसमें झौवा कोठी निवासी अफसर और मशाकचक के बुजुर्ग हैं, जो मायागंज अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय में हेड क्लर्क के पद से रिटायर हाे चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/mother-of-12-infected-1-including-inferior-election-officials-127923188.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/18/orig_coronaa1603641824_1605655484.jpg
0 Response to "अवर निर्वाचन पदाधिकारी समेत 12 संक्रमित, 1 की माैत, मरीजाें का आंकड़ा 8728"
Post a Comment