खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरों ने उड़ाई सोने की अंगूठी व चेन
नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 कृष्णापुरी यादव कॉलेज के सटे उत्तर में डॉ.सुमन झा के घर में रह रहे किराएदार पेशकार बालकिशोर साह के घर के खिड़की का ग्रिल काटकर शुक्रवार की संध्या चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब तक गृहस्वामी आवास पहुंचते, तब तक चोर घर से सोने का एक अंगूठी और एक गले का चेन चोरी कर भागने में सफल रहा।
गृहस्वामी ने बताया कि वह घर में रोशनी जलाकर ताला बंद कर एक साथी के घर गए थे। वहां से दो घंटे के बाद खाना खाकर जब करीब 9:30 बजे रात वापस आया तो देखा कि पीछे की खिड़की खुली हुई है। खिड़की से ग्रिल भी गायब है। घर में छानबीन किया तो टेबल पर रखा एक सोने का चेन तथा एक अंगूठी गायब था।
जबकि पेंट के जेब में रखे कुछ नकदी रुपए, कपड़े सब अमानत था। खोजबीन के बाद शनिवार की सुबह ग्रिल जंगल में मिला। पीड़ित गृहस्वामी ने नगर थाना में सूचना देने की बात कही है। दुर्गा पूजा को लेकर कई घरों में ताले लटक रहे हैं। जिसका फायदा चोर मजे से उठा रहा हैं। कृष्णापुरी के लोगों ने पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/thieves-broke-gold-rings-and-chains-by-breaking-window-grill-127847819.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/93_1603582139.jpg
0 Response to "खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरों ने उड़ाई सोने की अंगूठी व चेन"
Post a Comment