दबंगों ने महादलित के शव का अंतिम संस्कार जेठुली घाट पर करने से रोका, पुलिस ने दंबगों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन
जेठुली में एक महादलित वृद्धा के शव का सोमवार को जेठुली घाट पर दबंगों ने अंतिम संस्कार करने से घंटों रोक दिया। इस घटना के बाद मृत वृद्धा के परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसे लेकर पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। इस बात की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस को तत्काल जेठुली भेजा गया।
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समन्वय बनाया गया तथा दबंगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जेठुली घाट पर पुलिस की मौजूदगी में वृद्धा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में वृद्धा के परिजनों ने नदी थाने में दबंगों के विरुद्ध शिकायत भी दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि जेठुली के स्वर्गीय लखन दास की 90 वर्षीया पत्नी चमेली देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। इसके बाद वृद्धा के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए गंगा किनारे पहुंच गए और लकड़ी वगैरह वहां जमा करने लगे। परिजनों की मानें तो गांव के ही एक दबंग परिवार के लोग गंगा किनारे पहुंच गए और लकड़ी जमा करने से मना कर दिया और अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी।
वृद्धा के परिजन इसकी सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद उस दबंग परिवार के विरुद्ध आक्रोशित हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव वाले व उस दबंग परिवार के बीच जेठुली के उमेश यादव की मध्यस्थता में बैठक कराई गई तब तक वृद्धा का शव पांच घंटे तक जेठुली गांव में ही पड़ा रहा। बैठक के बाद पुलिस की मौजूदगी में गंगा किनारे शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
घटना काे लेकर गांव में अब भी तनाव कायम
वहीं आरोपी परिवार की मानें तो जिस जगह पर अंतिम संस्कार किया जाता रहा है, वह उसकी जमीन है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो जेठुली के लोग परंपरा के अनुसार अपने मृत परिजनों का अंतिम संस्कार जेठुली में ही गंगा किनारे सदियों से करते आ रहे हैं। हालांकि, इस घटना को लेकर गांव में अभी भी तनाव व्याप्त है। नदी थाना प्रभारी सकेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जांंच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/fatuha/news/dabangas-prevented-mahadalits-body-from-being-cremated-at-jethuli-ghat-police-assured-action-against-the-miscreants-127831316.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/orig_0521amaanataulalaakhaana-1-1_1603148526.jpg
0 Response to "दबंगों ने महादलित के शव का अंतिम संस्कार जेठुली घाट पर करने से रोका, पुलिस ने दंबगों के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन"
Post a Comment