Popular Posts

बड़े भाई ने छोटे को मारपीट कर किया बुरी तरह जख्मी, रेफर

बड़े भाई ने छोटे को मारपीट कर किया बुरी तरह जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के सिराजाबाद गांव में सोमवार शाम को पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे सिर और कमर में छोटे लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी धर्मेन्द्र राय के 16 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार को भी सिर में छोटे लगी। उसने कहा कि मेरे पापा को पड़े पापा पीट रहे थे।

जब हम बचाने गए तो मेरे सिर पर भी वार कर दिया। विवाद का मूल कारण बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के हिस्से का पिता द्वारा दिए गए चल सम्पति का हड़पना बताया गया है। घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। वही धर्मेन्द्र को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

इधर, मुशहरी राम गांव निवासी कवींद्र ठाकुर के पुत्र अमित कुमार को उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। उसे सकरा रेफरल अस्पताल में इलाज कराया।अमित ने बताया कि पुलिस पर हमले मामले में जब भी पुलिस द्वारा छापेमारी की जाती है, तब तीन चार लोग द्वारा पुलिस बुलाने का आरोप लगा कर मेरे साथ मारपीट की जाती है। तीन दिन पूर्व भी मारपीट की गई थी, पुलिस को लिखित और फोन से कई बार शिकायत भी किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/skra/news/the-elder-brother-injured-the-younger-by-injuring-him-badly-referred-127857007.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/28/

0 Response to "बड़े भाई ने छोटे को मारपीट कर किया बुरी तरह जख्मी, रेफर"

Post a Comment