Popular Posts

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

नवंबर 2019 में नयागांव क्षेत्र में महुआ पेड़ के पास जाने से राेकने पर पुलिस फोर्स पर जानलेवा हमला, आगजनी किए जाने के मामले में शुक्रवार को चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन चारों को अदालत पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। थाना स्टेशन रोड में 30 नामजद लोगों के साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ इस मामले में अपराध दर्ज है।

लगभग एक साल पहले नयागांव क्षेत्र में कुछ लोगों ने महुआ के एक एक पेड़ को चमत्कारी घोषित कर दिया था। इसके बाद लोग इस पेड़ को छूने के लिए दूर-दूर से आने लगे थे। महुआ पेड़ को छूने के लिए जा रहे लोगों को जब पिपरिया और बनखेड़ी की पुलिस ने मिलकर रोका तो स्थानीय ग्रामीणों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस फोर्स पर हमला कर दिया था।

इसमें बनखेड़ी टीआई सहित आधा दर्जन पुलिस स्टाफ को चोटें आई थी। इस मामले में तत्कालीन थाना स्टेशन रोड पिपरिया टीआई सतीश कुमार अंधवान की शिकायत पर पुलिस ने जानलेवा हमले, आगजनी, शासकीय कार्य में बाधा सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया था। जिसमें 30 नामजद और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

इस मामले की जांच एसडीओपी पिपरिया शिवेंदु जोशी के द्वारा की जा रही थी। टीआई स्टेशन रोड अजय तिवारी ने बताया शुक्रवार को एसडीओपी जोशी के द्वारा इस मामले में कार्रवाई करते हुए यशवंत ठाकुर, रमेश अहिरवार, पंकज पटेल और संतोष पटेल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/four-accused-who-attacked-police-arrested-127844745.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/24/

0 Response to "पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार"

Post a Comment