जदयू का चिराग पर हमला; खुद चुनाव लड़े तो नीतीश का साथ लिया, कार्यकर्ता लड़ रहे तो कहते हैं वैचारिक मतभेद
एनडीए छोड़ने पर जदयू ने चिराग पासवान पर बड़ा हमला किया है। जदयू के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि जब खुद लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो उन्हें नीतीश का साथ चाहिए था, अब कार्यकर्ताओं को लड़ना है तो कहते हैं वैचारिक मतभेद है। चौधरी ने चिराग पासवान से पूछा है कि आखिर आपके जदयू से क्या वैचारिक मतभेद हैं, बताएं? उन्होंने कहा-हम लोजपा के अलग चुनाव लड़ने के बारे में भाजपा से सफाई क्यों मांगें? हमें भाजपा पर पूरा भरोसा है।
उसने नीतीश कुमार को नेता घोषित किया है और फिर हमारी ही सरकार बनेगी। डॉ.चौधरी, रविवार को मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने दलित उत्थान के मसले पर चिराग को कठघरे में खड़ा किया। दावा किया कि नीतीश कुमार दलितों का उत्थान करने वाले इकलौते नेता हैं। वे महात्मा गांधी और डॉ.भीमराम अंबेडकर के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जदयू ने 2005, 2010 तथा 2015 के विधानसभा चुनाव में कभी लोजपा के साथ गठबंधन नहीं किया।
हमारा सीधा वास्ता भाजपा से रहा है, है। अब कोई अलग हो जाए, कुछ बोलने लगे तो हम क्या कर सकते हैं? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा पर कुछ बोलने का कोई मतलब ही नहीं है। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, नीतीश कुमार की तारीफ करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/jdu-attacks-chirag-if-he-himself-contested-elections-took-nitish-along-activists-are-fighting-and-says-ideological-differences-127781643.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/orig_400-1_1601852185.jpg
0 Response to "जदयू का चिराग पर हमला; खुद चुनाव लड़े तो नीतीश का साथ लिया, कार्यकर्ता लड़ रहे तो कहते हैं वैचारिक मतभेद"
Post a Comment