Popular Posts

नए पीढ़ी में वैज्ञानिक विकास की भावनाएं और प्रबल होंगी

नए पीढ़ी में वैज्ञानिक विकास की भावनाएं और प्रबल होंगी

पटना साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा विज्ञान व तकनीक के विकास : समृद्ध भारत के लिए एक अवसर विषय पर सोमवार को एकदिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य वक्त झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नंदकुमार यादव ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विज्ञान और तकनीक में विश्व गुरु रहा है।

बड़ी उपलब्धियां भारतीय वैज्ञानिकों के नाम रही हैं। वर्तमान समय में भारत में वैज्ञानिक विकास, विश्वविद्यालयों व शिक्षा व्यवस्था के गिरते स्तर पर भी अपनी चिंता जाहिर की तथा कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की लागू होने से हमारे नए पीढ़ी में वैज्ञानिक विकास की भावनाएं और प्रबल होंगी।

पटना विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने तकनीक शिक्षा और भारतीय अर्थव्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा नए वैज्ञानिक भावनाओं के विकास पर बल दिया। जबकि पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसआर पद्मदेव ने स्वागत भाषण के साथ विज्ञान व तकनीक के विकास की मूलभूत सुविधाओं एवं वर्तमान की आवश्यकताओं की चर्चा की। वेबिनार में डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. प्रमेंद्र प्रियदर्शी, डॉ. सुरभि प्रसाद, डॉ अपराजिता कृष्णा आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/emotions-of-scientific-development-will-be-stronger-in-new-generation-127831359.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/

0 Response to "नए पीढ़ी में वैज्ञानिक विकास की भावनाएं और प्रबल होंगी"

Post a Comment