फरार हत्यारोपी कुशेश्वर चौधरी भतीजा के साथ गिरफ्तार
तीन हत्या समेत चार अन्य मामले में 20 वर्षों से फरार कुख्यात अभियुक्त कुशेश्वर चौधरी को बेलदौर पुलिस ने भतीजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की रात थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने मधेपुरा के आलमनगर थाना अंतर्गत फुलौत में छापेमारी कर कुख्यात कुशेश्वर चौधरी व वकील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। कुशेश्वर बीते वर्ष रामनगर निवासी सुधाकर सिंह की हत्या मामले के साथ अन्य दो हत्या मामले में नामजद अभियुक्त था।
मधेपुरा जिले के फुलौत गांव में बना लिया है घर
बताते चलें सुधाकर सिंह की हत्या बाद गिरफ्तार अभियुक्त ने रामनगर गांव छोड़ मधेपुरा जिला के फुलौत गांव में घर बना लिया था। कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद समर्थक का हुजूम थाना परिसर व बाजार के अलग-अलग चौक चौराहे पर लगा रहा। बताते चलें गिरफ्तार अभियुक्त किशोरी चौधरी की पत्नी उमा देवी को बीते विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार थी। बताया जा रहा है कि इस बार भी महागठबंधन से टिकट लेने की रेस में शामिल है। वहीं चुनावी तिथि की घोषणा बाद गिरफ्तारी को अभियुक्त ने विरोधी के द्वारा राजनीति से प्रेरित बताया। बताते चलें गिरफ्तार अभियुक्त की धमक सीमावर्ती सहरसा मधेपुरा जिला के साथ-साथ गृह जिले में कायम है। जिसके बदौलत पिछली विधानसभा में महागठबंधन से पत्नी को टिकट दिलाने में कामयाब करे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/beldaur/news/kukeshwar-chaudhary-an-absconding-killer-arrested-along-with-nephew-127773568.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/orig_4_1601656965.jpg
0 Response to "फरार हत्यारोपी कुशेश्वर चौधरी भतीजा के साथ गिरफ्तार"
Post a Comment