Popular Posts

साहेबगंज में बोलेरो की ठोकर से बच्ची की मौत, पिता जख्मी, मुआवजे की मांग को लेकर किया दो घंटे तक सड़क जाम

साहेबगंज में बोलेरो की ठोकर से बच्ची की मौत, पिता जख्मी, मुआवजे की मांग को लेकर किया दो घंटे तक सड़क जाम

देवरिया से साहेबगंज की तरफ तेज गति से आ रही बोलेरो की ठोकर से सड़क किनारे खड़ी रेशमी कुमारी (7 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में उसके पिता श्यामबिहारी राम घायल हो गए। ठोकर मारने के बाद बोलेरो सहित चालक फरार हो गया।
घटना देवरिया-साहेबगंज एसएच-74 के लोदिया मोड़ के समीप सुबह करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। जिससे उक्त मार्ग पर सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आवागमन ठप रहा। सूचना मिलने पर बीडीओ
अरविंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अनूप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक देने की बात कही। वहीं कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद सभी कागजात जमा करने पर मुख्यमंत्री अनुग्रह अनुदान राशि योजना के तहत चार लाख का चेक अंचलाधिकारी साहेबगंज देंगे। जिसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। तब जाकर सड़क जाम खत्म हुआ और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया।

भिखनपुरा में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर रूप से जख्मी

भिखनपुरा के समीप शनिवार सुबह अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, गश्त लगा रहे सदर थाने के दारोगा हरेराम पासवान को घटना की जानकारी मिली। इस पर वह पहुंचे और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि आरोपित पिकअप चालक को गाड़ी समेत पकड़ा गया।

पिकअप व बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। चालक से थाने पर पूछताछ की जा रही है। घायल बाइक सवार मनियारी थाने के चैनपुर निवासी नरेश कुमार है। उसके सिर, हाथ व कमर में चोट लगी है। थानेदार संजीव सिंह निराला ने बताया, पुलिस जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बच्ची की मौत के बाद मुआवजे को लेकर सड़क जाम करते लोग।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sahebganj/news/boleros-death-in-sahebganj-kills-girl-father-injured-road-jam-for-two-hours-demanding-compensation-127847094.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/25/orig_50_1603572404.jpg

0 Response to "साहेबगंज में बोलेरो की ठोकर से बच्ची की मौत, पिता जख्मी, मुआवजे की मांग को लेकर किया दो घंटे तक सड़क जाम"

Post a Comment