तकनीक के जरिए वाेटरों तक पहुंचने की काेशिश
19 October, 2020
Comment
अब चुनाव प्रचार के लिए एक दिन ही बचा है। इसलिए उम्मीदवारों ने पूरा जोर लगा दिया है। कोरोना के कारण मतदाताओं तक उम्मीदवार सीधे नहीं पहुंच रहे हैं। तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। पटना स्नातक सीट से 14 और शिक्षक सीट से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। शिक्षक सीट से भाजपा उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने अपनी उपलब्धियों को ऑनलाइन बताया है।
स्नातक सीट से जदयू उम्मीदवार मंत्री नीरज कुमार फोन कॉल व मैसेज के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। स्नातक सीट से राजद के नारायण यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अशोक कुमार यादव, शिक्षक सीट से राजद के आजाद गांधी और कांग्रेस के दिलीप कुमार ने भी पूरा जोर लगाया है।
निर्दलीय उम्मीदवार भी फोन कॉल व मैसेज के जरिए मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देने की अपील कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/wish-to-reach-voters-through-technology-127831433.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/20/
0 Response to "तकनीक के जरिए वाेटरों तक पहुंचने की काेशिश"
Post a Comment