Popular Posts

नीतीश बोले- दफ्तरों में महिलाओं की भागीदारी तय की जाएगी, महिलाओं की मांग पर ही बिहार में शराबबंदी

नीतीश बोले- दफ्तरों में महिलाओं की भागीदारी तय की जाएगी, महिलाओं की मांग पर ही बिहार में शराबबंदी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जमुई-लखीसराय और पालीगंज में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने दावा कि अगर हमारी सरकार बनी तो सरकारी दफ्तरों में महिलाओं की भागीदारी तय की जाएगी। हालांकि अभी पुलिस विभाग में ही यह व्यवस्था है। इसे जिले के हर कार्यालय में सुनिश्चित कराया जाएगा।

एनडीए की सरकार ने महिलाओं के हित में कई काम किए। पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देने के साथ बच्चियों के पढ़ने के लिए कई योजनाएं भी शुरू की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विश्व बैंक से कर्ज लेकर जीविका की शुरुआत की गई थी।

2005 के बाद बिहार को मुक्ति मिली जंगल राज से

कानून व्यवस्था पर सीएम ने कहा कि 2005 से पहले तक बिहार में जंगल राज था। पति-पत्नी के राज में यहा ना तो नौकरी थी और ना ही सुरक्षा। एनडीए की सरकार बनी तो कानून का राज आया। क्योंकि मेरे लिए बिहार की परिवार है, जबकि उनके लिए परिवार का मतलब सिर्फ बेटा-बेटी और पति-पत्नी है। एनडीए के प्रत्याशी जयवर्धन यादव के पक्ष में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का विकास ही हमारी जिम्मेदारी है और पालन पूरी तरह कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को पालीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/paliganj/news/nitish-said-participation-of-women-in-offices-will-be-decided-liquor-ban-in-bihar-only-on-the-demand-of-women-127818245.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/16/orig_62_1602802963.jpg

0 Response to "नीतीश बोले- दफ्तरों में महिलाओं की भागीदारी तय की जाएगी, महिलाओं की मांग पर ही बिहार में शराबबंदी"

Post a Comment