Popular Posts

भाजपा ने जारी किया नया गाना 'आब हो बिहार के भैया... दीदी-चाची...फिर से बीजेपी पर आशीर्वाद बनाब हो'; जदयू ने लघु फिल्म बनवाई

भाजपा ने जारी किया नया गाना 'आब हो बिहार के भैया... दीदी-चाची...फिर से बीजेपी पर आशीर्वाद बनाब हो'; जदयू ने लघु फिल्म बनवाई

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने नई तैयारी के साथ नया गाना जारी किया है। इसमें बिहार के लोगों से एनडीए की सरकार बनाने की अपील है। इसे सोशल मीडिया पर भी जारी किया गया।

गाना का मुखड़ा- आबऽ हो बिहार के भैया/ दीदी-चाची, बाबू-मैया/ फिर से बीजेपी पर आशीर्वाद बनाब हो भइया/.....नरेंद्र मोदी-नीतीश के साथ निभाव हो भइया/ नरेंद्र मोदी के संग आबऽ ए भइया/......एक बेर फेर जोर लगा के/ अटल-मोदी के नाम गुंजा के/ एनडीए के राज बना के/ गौरवशाली आपन बिहार के/ ‘आत्मनिर्भर’ बनाई जां/ प्रगति के पथ पर बढ़ी जां/ विकसित राज्य बनाई जां! है। इसका वीडियो 7.56 मिनट का है और इसे पार्टी के सांसद व भोजपुरी सिने स्टार गायक मनोज तिवारी ने गाया है। यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।

जदयू ने ‘शराब बंद बिहार आनंद’ के जरिए राज्य में आए परिवर्तन काे बताया

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने ‘शराब बंद बिहार आनंद’ का लोकार्पण किया। इस लघु फिल्म में नीतीश कुमार द्वारा शराबबंदी के ऐतिहासिक फैसले के बाद बिहार में आए सार्थक परिवर्तन को रेखांकित किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रशांत झा, निर्देशक एमके पप्पू, लेखक चंदन झा, गीतकार पवन शर्मा तथा मुख्य कलाकार सुनील सिंह चोटी एवं कोमल झा हैं।

जदयू में उद्यमियों के शामिल होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को भय व भेदभाव से मुक्त किया। उन्होंने गांधी-जेपी-लोहिया के मार्ग पर चलते हुए बिहार को नई ऊंचाई दी; सबको विकास का समान अवसर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भोजपुरी सिने स्टार गायक मनोज तिवारी ने गाया है यह गाना।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bjp-released-new-song-aab-ho-bihar-ke-bhaiyya-didi-aunty-blessings-on-bjp-again-jdu-made-a-short-film-127837339.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/22/orig_51_1603313668.jpg

0 Response to "भाजपा ने जारी किया नया गाना 'आब हो बिहार के भैया... दीदी-चाची...फिर से बीजेपी पर आशीर्वाद बनाब हो'; जदयू ने लघु फिल्म बनवाई"

Post a Comment