Popular Posts

सदर अस्पताल में काेराेना की फर्जी रिपाेर्ट बनाने वाला कर्मचारी सस्पेंड

सदर अस्पताल में काेराेना की फर्जी रिपाेर्ट बनाने वाला कर्मचारी सस्पेंड

सदर अस्पताल के फ्लू काॅर्नर में तैनात फाेर्थ ग्रेड स्टाफ पुरुषाेत्तम झा काे सिविल सर्जन ने सस्पेंड कर दिया है। एक निजी कंपनी के कर्मचारी काे फर्जी काेराेना पाॅजिटिव रिपाेर्ट देने पर यह कार्रवाई की है। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई हाेगी।

14 अक्टूबर काे मामले का खुलासा तब हुआ था जब कंपनी के कर्मचारी सर्टिफिकेट का वैरिफिकेशन करने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने छानबीन शुरू की ताे मामले काे सच पाया। गुरुवार काे खुद सीएस ने मामले की जांच की थी और आराेपी कर्मचारी से शाेकाॅज पूछा था। आराेपी कर्मचारी ने संताेषजनक जवाब नहीं दिया। उसने अपनी गलती भी स्वीकारी थी। इधर फ्लू काॅर्नर में आराेपी पुरुषाेत्तम ने शुक्रवार काे काम नहीं किया, दाेपहर तक यह सेंटर बंद रहा।
यहां आनेवाले मरीजाें की थर्मल स्कैनिंग नहीं की जा सकी। आदमपुर के 42 वर्षीय ऋषि राज रंजन के नाम से ओपीडी के पर्चे में काेराेना पाॅजिटिव हाेने की रिपाेर्ट 12 अक्टूबर काे फ्लू काॅर्नर में तैनात पुरुषाेत्तम झा ने हाथ से लिखकर दे दिया। उसने अस्पताल प्रभारी डाॅ. एके मंडल का हस्ताक्षर कर मुहर भी लगा दी थी। उसे 21 दिन का हाेम क्वारेंटाइन लिख दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Suspense worker making fake report of Karena in Sadar Hospital


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/suspense-worker-making-fake-report-of-karena-in-sadar-hospital-127821350.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/17/60_1602889185.jpg

0 Response to "सदर अस्पताल में काेराेना की फर्जी रिपाेर्ट बनाने वाला कर्मचारी सस्पेंड"

Post a Comment