Popular Posts

बसंतपुर में अपराधी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बसंतपुर में अपराधी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

गुरुवार को लकड़ी नबीगंज ओपी के पुलिस अधिकारी विश्वनाथ प्रसाद भारती ने कोर्ट के निर्देशानुसार बसंतपुर थाना कांड संख्या 416/18 धारा 302 एसी एसटी एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराधी पड़ौली निवासी राजकुमार साह के पुत्र मिथिलेश कुमार उर्फ मडई के घर इश्तेहार चिपका दिया है। ज्ञात हो कि अपराधी ने गांव के ही युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें आक्रोशित लोगों ने अपराधी के घर को उजाड़ने की कोशिश भी की गई थी। मुखिया अजीत कुमार सिंह एवं निवर्तमान विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे। उसी समय से गांव छोड़कर अपराधी फरार चल रहा है। बताया गया कि चुनाव को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। तमाम वारंटियों और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/police-pasted-commercials-in-criminals-house-in-basantpur-127792686.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

0 Response to "बसंतपुर में अपराधी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार"

Post a Comment