Popular Posts

नई नौकरी, पुरानी पेंशन देने और आंदोलनों के दौरान दर्ज मामले हटाने का ‘निश्चय’, आधारभूत संरचना पर भी फोकस

नई नौकरी, पुरानी पेंशन देने और आंदोलनों के दौरान दर्ज मामले हटाने का ‘निश्चय’, आधारभूत संरचना पर भी फोकस

महागठबंधन ने चुनाव का साझा कार्यक्रम पेश करते हुए कहा- सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी-रोजगार और किसानों को फसल के उचित दाम की गारंटी होगी। हर आंदोलनकारी से वार्ता करना हमारी प्रतिबद्धता होगी। निर्दोष नागरिकों पर दर्ज फर्जी मुकदमों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

राज्य में 10 लाख सरकारी नौकरी, नई पेंशन नीति के जगह पुरानी पेंशन नीति, समान काम में समान वेतन, प्रवासी मजदूरों की लिए हर राज्य में कर्पूरी श्रमवीर सहायता केन्द्र और कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

‘प्रण हमारा- संकल्प बदलाव का’ के नारा के साथ महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि नवरात्र का पहला दिन है और संकल्प के साथ यह पूजा शुरु होती है। हम ठेठ बिहारी हैं, जो कहते हैं वो करते हैं। सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी के लिए फ्री आवेदन और उन्हें परीक्षा केन्द्र तक जाने का किराया भी सरकार वहन करेगी।

पहली कैबिनेट से राज्य में 10 लाख नौकरी देने की की प्रक्रिया शुरु होगी। किसानों के कृषि ऋण माफ करेंगे। नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन देंगे। जीविका दीदी को नियमित वेतन और राशि बढ़ाएंगे। बंद चीनी मिलों को खोलेंगे।
सरकारी कर्मियों से

  • नई की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।
  • नियोजित शिक्षकों को समान काम-समान वेतन।
  • जीविका एसएचजी कैडर को स्थायी किया जाएगा।
  • अनुबंध पर बहाल कर्मियों का मानदेय दोगुना होगा।
  • मेरिट आधारित ट्रांसफर प्रक्रिया का मानदंड बनेगा।

बेरोजगारों से

  • 4.5 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे, 5.5 लाख नए सृजित होंगे।
  • परीक्षाओं का आवेदन नि:शुल्क, केंद्र तक यात्रा मुफ्त होगी।
  • मनरेगा में 100 के बदले 200 दिन काम, शहरों में भी लागू।
  • वैकल्पिक व्यवस्था तक शहर से नहीं हटाए जाएंगे ठेला वेंडर।
  • खुलेंगे सूबे के बंद उद्योग, लगेंगी नई फैक्ट्रियां भी।

गांव-गरीब से

  • हर गरीब को अंबेडकर आवास योजना के तहत घर।
  • स्मार्ट ग्राम योजना के तहत हर गांव में डॉक्टर-नर्स।
  • हर पंचायत में नि:शुल्क कंप्यूटर सेंटर, सोलर लाइट।

किसानों से

  • केंद्र के तीन किसान विरोधी कानून राज्य में लागू नहीं होंगे।
  • फसल के लागत मूल्य से डेढ़ गुना मूल्य पर खरीद होगी।
  • कृषि ऋण माफ होगा, सस्ता खाद-बीज-बिजली दी जाएगी।

छात्रों से

  • बजट का 12% शिक्षा पर खर्च होगा, शिक्षकों की नौकरी स्थायी होगी।
  • स्कूलों में आर्ट, कम्प्यूटर और खेल के शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।
  • वित्त रहित महाविद्यालय के कर्मचारियों की समस्या का निदान किया जाएगा।

तीन ठग वाले गठबंधनों के खिलाफ महागठबंधन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के तीन ठग वाले तीन गठबंधनों (भाजपा-जदयू, भाजपा-लोजपा, भाजपा-ओवैसी) से बचाने के लिये हमने महागठबंधन बनाया है। बिहार में लड़ाई नई दिशा बनाम दुर्दशा के बीच है। सृजन घोटाले के फेविकोल से चलने वाली इस सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिये मंडियां ही बंद कर दीं। हम सस्ती दर पर लोन, बिजली, पानी, खाद, बीज को बटाईदारों समेत सभी किसानों को उपलब्ध कराएंगे।
संविदा वाले को स्थायी नौकरी देंगे: वाम दल
भाकपा माले की शशि ने कहा कि लाखों आशा बहनें, जीविका दीदी समेत तमाम संविदा पर बहाल लोगों को स्थायी करने की पहल की जाएगी। उन्हें नियमित वेतन दिया जाएगा। सीपीआई के राम बाबू कुमार ने कहा कि जनता ने तो 2015 में ही एनडीए सरकार को बाहर कर दिया था। हम लोग तेजस्वी यादव के नेतृत्व में नया बिहार बनायेंगे। माकपा के अरुण मिश्रा, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदनमोहन झा, राजद सांसद डा. मनोज झा मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि नवरात्र का पहला दिन है और संकल्प के साथ यह पूजा शुरु होती है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/new-jobs-old-pension-and-determination-to-remove-cases-registered-during-agitations-focus-on-infrastructure-also-127824683.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/18/orig_71_1602975147.jpg

0 Response to "नई नौकरी, पुरानी पेंशन देने और आंदोलनों के दौरान दर्ज मामले हटाने का ‘निश्चय’, आधारभूत संरचना पर भी फोकस"

Post a Comment