Popular Posts

मायावती ने कहा- बाढ़ और बेरोजगार मुक्त होगा बिहार; कुशवाहा बाेले- सुशासन बाबू की सरकार और महागठबंधन में कोई अंतर नहीं

मायावती ने कहा- बाढ़ और बेरोजगार मुक्त होगा बिहार; कुशवाहा बाेले- सुशासन बाबू की सरकार और महागठबंधन में कोई अंतर नहीं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बिहार की जनता ने राजग व महागठबंधन को मौका दिया, जहां उन्हें चारों ओर निराशा ही हाथ लगी, लेकिन अब थर्ड फ्रंट को मौका दें। हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले बिहार से बाढ़ और बेरोजगारी को समाप्त किया जाएगा। उत्तरप्रदेश में हमने 4 बार सरकार बनाई जहां सभी धर्म और जाति के लोगों को समान रूप से मान-सम्मान देते हुए राज्य का विकास किया तथा किसानों के कर्ज माफ किए गए।

वे शुक्रवार काे सासाराम में थर्ड फ्रंट की चुनावी सभा काे संबाेधित कर रही थीं। उनके साथ रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा भी थे। उपेंद्र कुशवाहा ने राजग व महागठबंधन को खतरनाक बताते हुए कहा कि दोनों गठबंधनाें में शामिल पार्टियाें ने 30 वर्षों तक बिहार में शासन किया। लेकिन बाढ़, बेरोजगारी, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ती गईं।

बिहार की बदहाली के जिम्मेदार इन लोगों को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। हमें मौका मिला तो विकास के साथ-साथ शिक्षा वाली सरकार होगी। केंद्र और राज्य की गलत नीतियों के कारण किसान की स्थिति बिगड़ती जा रही है। सुशासन बाबू की सरकार व महागठबंधन में कोई अंतर नहीं है। राजग से जरा खतरनाक है महागठबंधन।

नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचारी हाेने का आराेप लगाते हुए उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने खुद निम्न स्तर तक ही शिक्षा ली हो वह शिक्षा में क्या सुधार लाएगा समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार को देश के अग्रणी राज्याें की पंक्ति में खड़े करने के लिए थर्ड फ्रंट को वोट करें। उपेंद्र कुशवाहा ने पालीगंज में भी सभा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सासाराम की चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती, साथ हैं उपेंद्र कुशवाहा।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/mayawati-said-bihar-will-be-flooded-and-unemployed-kushwaha-belle-there-is-no-difference-between-good-governance-babus-government-and-the-grand-alliance-127844670.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/24/orig_68_1603494643.jpg

0 Response to "मायावती ने कहा- बाढ़ और बेरोजगार मुक्त होगा बिहार; कुशवाहा बाेले- सुशासन बाबू की सरकार और महागठबंधन में कोई अंतर नहीं"

Post a Comment