Popular Posts

वाहन जांच के दौरान चोरी की गई बाइक को पुलिस ने की जब्त

वाहन जांच के दौरान चोरी की गई बाइक को पुलिस ने की जब्त

सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव के निर्देश पर बुधवार रात कमांडो हेड विपीन कुमार के नेतृत्व में कर्पूरी चौक पर वाहनों की जांच की गयी।

जांच के दौरान तुलसी वस्त्रालय के पास से तीन दिन पूर्व चोरी गयी पल्सर बाइक बरामद की गयी। इसके साथ ही कमांडो ने सुपौल जिले के कटैया माहे निवासी मृतक विष्णुदेव कुमार मंडल के नाम से पंजीकृत बीआर-50एफ 3588 बाइक जब्त कर थाना ले आए।

जानकारी के अनुसार एसडीपीओ के निर्देश पर कमांडो हेड के नेतृत्व में कमांडो दस्ता के सदस्य विकास कुमार, नीतीश कुमार, मोइम आदि कर्पूरी चौक पर अचानक बाइक जांच करने लगे। इसी दौरान पल्सर बाइक से जा रहे एक युवक को जांच के लिए कमांडो ने रोका। युवक से जब कागजात की मांग की गयी तो युवक यह कहकर चला गया कि घर से कागज लाकर दिखा रहे हैं। फिर वह लौटकर नहीं आया।

जब इसकी तहकीकात की गयी तो बाइक चोरी की निकली। पता चला कि तुलसी वस्त्रालय के पास से पल्सर की चोरी की गयी थी। बाइक का सीट तथा नंबर प्लेट भी बदल दिया गया था।

वहीं जांच के दौरान देखा गया कि एक अपाची पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर काफी तेजी से बाइक लेकर भाग रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/police-seized-the-stolen-bike-during-vehicle-investigation-127837968.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/22/

0 Response to "वाहन जांच के दौरान चोरी की गई बाइक को पुलिस ने की जब्त"

Post a Comment