Popular Posts

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना, जयकारों से मंदिर हुआ गुंजायमान

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना, जयकारों से मंदिर हुआ गुंजायमान

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शहर से लेकर गांव तक मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। जयकारों से मंदिर तो गुंजायमान रहे। लेकिन कोरोना ने पर्व का उत्साह कम कर दिया है। गाइडलाइन के अनुसार विभिन्न पूजा समिति कलश स्थापना कर सादे तरीके से नवरात्र मना रहे है। कहीं भी पंडाल का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। रविवार को सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और नवरात्र पाठ किया गया। जिससे माहौल भक्ति में दिख रहा है।

पुजारी पंडित कमल किशोर पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नवरात्र में की जाती है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ- ब्रह्म मतलब तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली देवी होता है। मां ब्रह्मचारिणी के हाथों में अक्ष माला और कमंडल सुसज्जित हैं। अगर मां का सच्चे मन से पूजन किया जाए तो व्यक्ति को ज्ञान सदाचार लगन, एकाग्रता और संयम रखने की शक्ति प्राप्त होती है।

मंदिरों में सुबह से ही पूजा के लिए जुट रहे श्रद्धालु

जिले के विभिन्न दुर्गा व देवी मंदिर में सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालु जुट रहे है। हालांकि मंदिरों में सरकारी निर्देशानुसार पूजा समितियों के द्वारा व्यवस्थाएं की गई है। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूजा व अर्चना करने की अपील की जा रही है। नवरात्र को लेकर मंदिरों की साज सजावट भी की गई है। पूरे नौ दिन तक शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेंगे।

नियमों का रखा जाएगा ख्याल

दाउदनगर के भखरुआं में काली पूजा समिति के द्वारा 160 वर्षो से काली मां की भव्य मूर्ति और पंडाल बनाकर पूजा अर्चना की जा रही है। कोरोना के कारण इस साल आयोजन पर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। यहां भी मां काली की बड़ी प्रतिमा की जगह छोटी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। मां काली पूजा समिति के सचिव सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि पूजा की परंपरा नहीं रुकेगी।

पूजा पूरे धार्मिक रीति रिवाज से होगी। सरकार का जो गाईड लाइन है उसका पालन किया जाएगा। इधर शहर में दुर्गा पूजा को लेकर कई जगहों पर लगने वाले मेले को स्थगित कर दिया गया है। शहर के मौलाबाग, सूर्यमंदिर, सहित अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य किया जाता है, लेकिन इस बार पूजा पर कोरोना का असर दिखेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The worship of Mother Brahmacharini on the second day, shouted to the temple with cheer


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/the-worship-of-mother-brahmacharini-on-the-second-day-shouted-to-the-temple-with-cheer-127828287.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/109_1603064997.jpg

0 Response to "दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना, जयकारों से मंदिर हुआ गुंजायमान"

Post a Comment