लोकतंत्र में एक- एक मतदाता की वोट कीमती, हर कोई वोट जरूर डालें
तरैया विधानसभा क्षेत्र के पानापुर प्रखंड के तीन पंचायत सतजोड़ा, टोटहागजतपुर बेलौर में तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा सघन जनसंवाद अभियान चलाया गया। उन्होंने टोंटहाजगतपुर पंचायत के बिजौली, चौसा टोटहाजगतपुर, सतजोड़ा पंचायत के हरख पकड़ी, खरवट टोला, सतजोड़ा, गाई टोला, पिपरा, बेतौरा, बगड़िहा, सतजोड़ा महादलित टोला, बेलौर पंचायत के सेमरहां, सेमरी, पिपरा सिमराही, बेलौर, बिजौली, आदि गांवों का दौरा कर लोगो अपने पक्ष में करने की अपील की । उन्होंने बताया कि दल से ऊपर उठकर इस बार तरैया की जनता अपना प्रतिनिधि चुनेगी।
उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। हर एक मतदाता का वोट तरैया के विकास में सहायक होगा। बकवां धेनुकी बाजार पर भी जनसंवाद करके वोट करने की अपील किया। मौके पर बिगन महतो ,बबलू सिंह भूटू सिंह, सुदामा शर्मा, संतोष सिंह ,कुंदन सिंह,सुनील सिंह, बिक्कू सिंह ,गुड्डू सिंह शेहाल खां हाफिज़ ,नवाजी सलिखा खां, मासूमअली खां, जिलानी खां सरवर खां, गुलामअली खां, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/panapur/news/in-a-democracy-one-voters-vote-is-valuable-everyone-must-cast-their-vote-127828258.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/
0 Response to "लोकतंत्र में एक- एक मतदाता की वोट कीमती, हर कोई वोट जरूर डालें"
Post a Comment