ग्रामीण बैंक व पंचायत भवन में चाेरी के आरोपी को पकड़ा, मौके से फरार हुए साथी
06 October, 2020
Comment
सजौर के दरियापुर स्थित ग्रामीण बैंक व पंचायत भवन में चोरी कर भाग रहे चोर को मंगलवार की सुबह मधुसूदनपुर इलाके के भतोड़िया में ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पकड़ाए आरोपी ने साथियों के साथ सोमवार रात दरियापुर के ग्रामीण बैंक व उसके नीचे पंचायत भवन में नकदी समेत हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर की पहचान अलीगंज निवासी सागर रजक के रूप में हुई।
उसकी निशानदेही पर मधुसूदनपुर और सजौर थाने की पुलिस ने संयुक्त से छापेमारी कर 48 हजार नकद समेत एक सीपीयू, दो डेस्कटाॅप, एक बाइक व अन्य समान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल से चार की संख्या मे चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि चोर को सजौर पुलिस को सौंप दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/nathnagar/news/charis-accused-caught-in-grameen-bank-and-panchayat-bhavan-companions-absconding-from-the-spot-127788456.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/07/capture0000_1602025431.jpg
0 Response to "ग्रामीण बैंक व पंचायत भवन में चाेरी के आरोपी को पकड़ा, मौके से फरार हुए साथी"
Post a Comment