Popular Posts

शहर में उठाव नहीं हाेने से दो दिन लगा रहा कूड़े का अंबार

शहर में उठाव नहीं हाेने से दो दिन लगा रहा कूड़े का अंबार

दो-तीन दिनाें से कूड़े का उठाव नहीं हाेने के कारण शहर में मंगलवार तक जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहा। मिठनपुरा के पानी टंकी चौक पर ताे कूड़ा पसरे रहने के कारण आधी सड़क ब्लॉक हो गई। चर्च राेड, अघोरिया बाजार, कलमबाग, छाता चौक समेत कई अन्य चाैराहाें पर भी कूड़ा पसरे रहने के कारण नवरात्र में श्रद्धालुओं काे भी परेशानी हुई।

चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं हाेने से इमलीचट्टी में बदबू से लाेग परेशान रहे। उधर, नगर निगम की ओर से मंगलवार की रात विशेष अभियान चला कर कूड़ा उठवाया गया। वैसे निगम के अधिकारी का कहना है कि मंगलवार काे दिन-रात कूड़ा उठवाया गया। दो दिनों के बैकलॉग से परेशानी हाे रही है। जेसीबी की मदद ली जा रही है। जल्द ही कूड़ा उठ जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Littering is taking two days due to no lift in the city


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/littering-is-taking-two-days-due-to-no-lift-in-the-city-127856879.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/28/capture_1603840993.jpg

0 Response to "शहर में उठाव नहीं हाेने से दो दिन लगा रहा कूड़े का अंबार"

Post a Comment