वर्चुअल मोड से निकली भाजपा, पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को मुख्यालय छोड़ क्षेत्र में भेजा, अर्थशास्त्री मनमोहन नौंवी पास सीएम फेस के साथ साझा करेंगे मंच
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की एक्चुअल रैली के बाद भाजपा के वरीय नेताओं ने वर्चुअल मोड से बाहर आते हुए तमाम वरीय पदाधिकारियों को क्षेत्रों में भेजना शुरू कर दिया है। उधर, बूथ स्तर पर भी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को आम मतदाताओं से संपर्क करने को कहा है। पार्टी का लक्ष्य मतदान के पहले हर वोटर तक हर हाल में पहुंचने का है।
पार्टी ने तमाम पदाधिकारियों को मुख्यालय छोड़ने का फरमान दे दिया है। भाजपा ने चार हेलिकॉप्टर मंगवाए हैं। सोमवार से इनका उपयोग भी शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने झंझारपुर में प्रत्याशी नीतीश मिश्रा के नामांकन में भाग लिया। नवादा के वारिसलीगंज में विधायक अरुणा देवी के लिए सभा की। बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने जमुई-बांका में बैठक की और भागलपुर-कहलगांव में जनसंवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने भी प्रचार किया।
जोन बनाकर सौंपा जिम्मा, डोर टू डोर कैंपेन पर फाेकस
प्रदेश महामंत्रियों-प्रदेश उपाध्यक्षों के साथ विधानसभा प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों को जोन बनाकर जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्हें वहां स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर काम करना है। इस बार पार्टी ने बड़ी सभाओं की जगह डोर टू डोर कैंपेन पर अधिक फोकस किया है। इसके तहत आम लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है।
ख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन नौंवी पास सीएम फेस के साथ साझा करेंगे मंच
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची यह दिखा रही है कि पार्टी दलितों का कितना सम्मान करती है। स्टार प्रचारकों की सूची में मीरा कुमार को जब राहुल के नीचे स्थान दिया गया है, तब यह स्वत: स्पष्ट भी हो जाता है। सोशल मीडिया पर मोदी ने कहा कि बिहार के करोड़ों मतदाता कांग्रेस से सवाल पूछेंगे। यह दिलचस्प होगा जब देश के बड़े अर्थशास्त्री डाॅ. मनमोहन सिंह राजद के नौवीं पास सीएम-फेस के साथ मंच साझा करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bjp-came-out-of-virtual-mode-sent-all-party-officials-to-the-area-leaving-the-headquarters-economist-manmohan-will-share-the-platform-with-the-ninth-pass-cm-face-127808050.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/13/orig_bihar-chunav1599186545_1602540488.jpg
0 Response to "वर्चुअल मोड से निकली भाजपा, पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को मुख्यालय छोड़ क्षेत्र में भेजा, अर्थशास्त्री मनमोहन नौंवी पास सीएम फेस के साथ साझा करेंगे मंच"
Post a Comment