Popular Posts

प्रत्याशी विजय खेमका ने समस्याओं के निदान का वादा कर लोगों से मांगा वोट

प्रत्याशी विजय खेमका ने समस्याओं के निदान का वादा कर लोगों से मांगा वोट

सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के सिपाही टोला, डीएवी चौक, शिवधाम, शिवाजी कॉलोनी, गायत्री मंदिर रोड तथा नारियल बागान रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से मिलकर एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं कहा कि पूर्णिया में फिर से कमल खिलाने के लिए आम मतदाता में जबरदस्त उत्साह है।

श्री खेमका ने जनसंपर्क के दौरान डीएवी चौक स्थित बक्साघाट, कौशिक नगर में जनसंवाद करते हुए जनता से उनकी समस्याओं का निदान करने का वादा करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट मांगा। शिवधाम, सरस्वती नगर, मझेली चौक, धोबिया टोला, मेहता टोला तथा मधुबनी कॉलोनी में घर घर जनसंपर्क कर आम मतदाता से जनसंवाद किया और कहा पूर्णिया का हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है

इसी विकास की रफ्तार को और गति देने हेतु सम्मानित जनता जनार्दन से अपील करता हूं कि आगामी 7 नवंबर को ईवीएम के क्रम संख्या 3 पर कमल का बटन दबाकर पूर्णिया में कमल खिलाएं तथा बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाएं । जनसंपर्क में भाजपा मंडल अध्यक्ष संगीता बर्मन सुजीत सिन्हा मनोज सिंह संजय मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Candidate Vijay Khemka asked for votes by promising to solve problems


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/candidate-vijay-khemka-asked-for-votes-by-promising-to-solve-problems-127860480.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/29/123_1603928118.jpg

0 Response to "प्रत्याशी विजय खेमका ने समस्याओं के निदान का वादा कर लोगों से मांगा वोट"

Post a Comment