Popular Posts

प्रतिमा स्थापना स्थलों को देर रात रोजाना सैनिटाइज कर रही है नपा

प्रतिमा स्थापना स्थलों को देर रात रोजाना सैनिटाइज कर रही है नपा

नपा के द्वारा शहर में दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थलों के साथ-साथ मुख्य मार्गों को रोजाना सैनिटाइज कराया जा रहा है। नगर पालिका की सैनिटाइजेशन टीम देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर स्थापना स्थलों को सैनिटाइज कर रही है। सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि नगरपालिका प्रशासक एसडीएम नितिन टाले के द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

रोजाना रात 12 बजे के बाद पंडाल के सामने के मैदान सहित शहर के ऐसे सभी स्थान जहां पर लोगों के आवागमन ज्यादा हाेता है वहां नगर पालिका के द्वारा सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके लिए एक अतिरिक्त ट्रैक्टर पर स्प्रे मशीनें लगाई हैं। इसके लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं। सीएमओ प्रजापति ने कहा अगर कहीं दुर्गा प्रतिमा स्थल सैनिटाइज नहीं हो रहा है तो संबंधित समिति नगर पालिका में संपर्क कर जानकारी दे सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/nap-is-sanitizing-the-statue-installation-sites-daily-late-night-127844783.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/24/

0 Response to "प्रतिमा स्थापना स्थलों को देर रात रोजाना सैनिटाइज कर रही है नपा"

Post a Comment