भयमुक्त होकर मतदान संपन्न कराने को किया फ्लैग मार्च
नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान डीएम अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार में किया। बक्सर विधानसभा का चुनाव पहले चरण में 28 अक्टूबर को निर्धारित है। चुनाव में लोग भयमुक्त और निष्पक्ष होकर मताधिकार करने की अपील की। इस बार विधानसभा चुनाव कोरोना वैश्विक महामारी के बीच हो रहा है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील किया कि कोरोना से बचाव करें। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि लोकहित का महापर्व के पूर्व अपराध नियंत्रण के लिए फ्लैग मार्च कराया जा रहा है और छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। ताकि वोटर अपने मत का प्रयोग शांतिपूर्ण तरीके से कर सके। इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से फ्लैग मार्च का मुहिम चला रहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर अपराधियों व शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, समय समय पट गंगा नदी मार्ग में मोटरबोट से निगरानी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/flag-march-was-conducted-to-complete-the-vote-free-of-fear-127822855.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/17/
0 Response to "भयमुक्त होकर मतदान संपन्न कराने को किया फ्लैग मार्च"
Post a Comment