Popular Posts

जयरामपुर में ग्रामीणों ने शराब की भट्‌ठी को किया ध्वस्त

जयरामपुर में ग्रामीणों ने शराब की भट्‌ठी को किया ध्वस्त

मुरलीगंज के जयरामपुर में शराब तस्करों एवं पियक्कड़ों के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम ने एक सप्ताह में ही रंग लाना शुरू कर दिया है। गठित कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि शराब तस्करों एवं शराब पियक्कड़ों को चिह्नित कर प्रशासन को सूचित करते हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
इसी को लेकर रविवार को महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने जयरामपुर टपरा टोला वार्ड- 10 में शिव कुमार मुखिया के घर के सटे पीछे बांसबाड़ी में एक शराब बनाने के ठिकाने को निशाना बनाया। भट्‌ठी की घेराबंदी कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाने से पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार, रामबहादुर सिंह एवं कमांडो हेड अजित कुमार ने पहुंचकर शराब भट्‌ठी को तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा जब्त की गई करीब 30 लीटर शराब को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान पर शराब की भट्‌ठी चला रही महिला कांति देवी को हिरासत में लिया। बताया गया कि उक्त महिला का पति शिव कुमार मुखिया मौके से फरार हो गया।

तस्करी में पूरे परिवार के शामिल होने का आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला शराब बनाने में अपनी मां का भी सहयोग लेती है। जबकि पति और पुत्र शराब बेचने का काम करते हैं। इसके अलावा शराब तस्कर महिंद्र मुखिया के पुत्र पप्पू मुखिया को चिह्नित कर उसके घर के पीछे बने शौचालय में छापेमारी करवा कर लगभग चार लीटर शराब बरामद की। पप्पू मुखिया भी अपने किराने की दुकान में शराब रखकर बेचने का काम करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/villagers-demolish-liquor-furnace-in-jairampur-127779706.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/3_1601829306.jpg

0 Response to "जयरामपुर में ग्रामीणों ने शराब की भट्‌ठी को किया ध्वस्त"

Post a Comment