Popular Posts

मर्डर का आरोपी होने के शक में भगवानपुर में युवक की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज से पता चला गलत आदमी पकड़ा

मर्डर का आरोपी होने के शक में भगवानपुर में युवक की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज से पता चला गलत आदमी पकड़ा

बैरिया आयाची ग्राम के रिटायर्ड नाैसैनिक अखिलेश सिंह के पुत्र सूरज कुमार उर्फ सन्नी की हत्या में पुलिस टीम ने सकरा इलाके से एक संदिग्ध काे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। इधर, सन्नी काे घर से बुलाकर ले जाने वाले उसके मित्र के संदेह में उसके परिजन व करीबियाें ने भगवानपुर चाैक के पास से एक युवक काे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट भी किए जाने की भी बात बताई जा रही है।

हालांकि बाद में सीसीटीवी फुटेज से मिलान के बाद परिजनाें काे गलत युवक काे पकड़ लेने का आभास हुआ। जिसके बाद उसे छाेड़ दिया गया। परिजनाें को यह भी जानकारी मिली है कि बाेचहां इलाके के जिस पूर्व मुखिया के बेटे ने सन्नी को घर से बुलाया था, उसका परिवार साेनपुर इलाके में रहता है।

पूर्व मुखिया तीन साल पहले से बाेचहां इलाके से अपनी संपत्ति बेचकर साेनपुर में शिफ्ट हाे चुका था। लेकिन उसका पुत्र ही केवल बाेचहां और अहियापुर इलाके में रहता था। जाे इस घटना के बाद से अंडरग्राउंड हाे चुका है। परिजनाें ने पुलिस काे भी यह जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस टीम साेनपुर इलाके में उसकी तलाश के लिए पुलिस से संपर्क साधा है।

रविवार के कारण पुलिस काे नहीं मिल सका सन्नी का अंतिम लाेकेशन

पुलिस ने सन्नी के माेबाइल का लाेकेशन और काॅल डिटेल के लिए सर्विलांस सेल से संपर्क किया है। हालांकि रविवार के कारण माेबाइल कंपनी की ओर से लाेकेशन व काॅल डिटेल नहीं दी जा सकी। साेमवार काे ब्याेरा मिलने की संभावना है। पुलिस काे आशंका है कि जहां पर सन्नी की हत्या हुई हाेगी, वहीं पर उसका अंतिम लाेकेशन भी मिलेगा। हत्या के बाद अपराधियाें ने उसका माेबाइल ऑफ किया हाेगा।

शराब एंगल पर भी की जा रही जांच

सकरा से हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ के बाद पुलिस इस कांड में शराब के एंगल से भी जांच कर रही है। सकरा में जिस इलाके से शव बरामद हुआ था, उसके पास के गांव का एक शराब तस्कर संदेह के घेरे में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सन्नी (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/cctv-footage-revealed-wrong-man-caught-beating-a-young-man-in-bhagwanpur-on-suspicion-of-being-accused-of-murder-127781729.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/untitled_1601853889.jpg

0 Response to "मर्डर का आरोपी होने के शक में भगवानपुर में युवक की पिटाई, सीसीटीवी फुटेज से पता चला गलत आदमी पकड़ा"

Post a Comment