Popular Posts

मेन रोड के दुकानदार भी रख रहे डस्टबिन, नगर परिषद उदासीन, पर्व में भी सुबह नहीं आ रही है कूड़ा गाड़ी

मेन रोड के दुकानदार भी रख रहे डस्टबिन, नगर परिषद उदासीन, पर्व में भी सुबह नहीं आ रही है कूड़ा गाड़ी

पर्व का समय है। घरों में साफ सफाई का कार्य जारी है। ऐसे में लाजिमी है कूड़े का उत्सर्जन बढ़ गया है। हालांकि लेट्स क्लीन बक्सर अभियान से जुड़कर यमुना चौक मेन रोड के व्यवसायी सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। यमुना चौक से बड़ी देवी तक व्यवसायी कई दुकानों के पास खुद से डस्टबिन रखे हैं। लेकिन, डस्टबिन से कचरा लेने वाले सफाईकर्मी नहीं आते हैं। मजबूरन व्यवसायी उस कचरे को सड़क पर डाल देते हैं। नगर परिषद की ऐसी लापरवाही पर व्यवसायियों में गुस्सा भी है।

लेकिन, उनके हाथ कुछ नहीं है। व्यवसायी संतोष चौरसिया कहते हैं कि समय पर कूड़ा उठाव नहीं होने से ही दिनभर कचरा पड़ा रहता है। अमरनाथ उर्फ साधु ने बताया कि संडे को ट्रैक्टर देर से आता है। व्यवसायी कितना देर कचरा लेकर इन्तेजार करेंगे। लिहाजा उसे सड़क पर ही फेंक देते हैं। वहीं ओम फैंसी स्टोर के गुड्डू कुमार हाथों में डस्टबिन लेकर खड़े ट्रैक्टर का इन्तेजार कर रहे थे। यही हाल स्वर्ण व्यवसायी सोहन प्रसाद वर्मा का भी था। उन्होंने बताया कि सड़क पर आवारा विचरण करने वाले पशु समस्या बन हैं। जैसे ही साफ कर के जाते हैं। पुनः गंदगी फैली रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपने दुकान के आगे डस्टबिन रख सफाई करते व्यवसाई।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/the-shopkeepers-of-the-main-road-are-also-keeping-dustbin-city-council-indifferent-the-garbage-car-is-not-coming-in-the-morning-also-in-the-festival-127828240.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/orig_20_1603064566.jpg

0 Response to "मेन रोड के दुकानदार भी रख रहे डस्टबिन, नगर परिषद उदासीन, पर्व में भी सुबह नहीं आ रही है कूड़ा गाड़ी"

Post a Comment